विज्ञान और तकनीकी पर निबंध Essay on Science and Technology in Hindi

आज के इस पोस्ट में विज्ञान और तकनीकी पर निबंध (Essay on Science and Technology in Hindi) हिन्दी में लिखा है। साथ ही इसका महत्व, योगदान, उपयोग के बारे में पूरी जानकारी दी है। यह निबंध स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए 1500 शब्दों में हमने लिखा है।

तो आईये शुरू करते हैं विज्ञान और तकनीकी पर निबंध (Essay on Science and Technology in Hindi)

Table of Content

प्रस्तावना Introduction

आज मनुष्य ने विज्ञान और तकनीकी में बहुत विकास कर लिया है। अब तकनीकी के बिना रह पाना नामुमकिन हो गया है। इसने हमारे जीवन को सरल, आसान और सुविधाजनक बना दिया है। यदि हम विज्ञान में प्रगति नही करते तो आज भी हमारा जीवन पहले की तरह दुष्कर और कठिन होता। नवीन आविष्कारो ने हमे बहुत लाभ पहुँचाया है। हमारे चारो तरफ अनेक तकनीकी मौजूद है।

मोबाईल फोन, टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, ओवन, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पानी निकालने वाली मोटर, मोटर साईकिल, जहाज, ट्रेन, बस, यातायात के साधन, सभी कुछ आधुनिक तकनीकी की सहायता से सम्भव हो सका है। नई तरह की दवाइयां, चिकित्सा उपकरणों की सहायता से अब जटिल लोगो का इलाज भी सम्भव हो गया है। इस तरह से हम आधुनिक तकनीकी के बिना जीवित नही रह सकते है।

विज्ञान और तकनीकी का महत्व Importance of Science and Technology in Hindi

1. कृषि में योगदान Contribution to agriculture

वर्तमान में विज्ञान और तकनीकी की मदद से कृषि में अधिक उप्तादन किया जा रहा है। आज हमारे पास अच्छे किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक दवायें है जिससे किसानो की उपज बढ़ गयी है। नये नये ट्रेक्टर, कृषि उपकरण की सहायता से बड़े खेतो में कम समय में कृषि सम्भव हो गयी है।

तकनीकी की मदद से पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन में अधिक उत्पादन होने लगा है। अब गेंहू की फसल को मशीन ही काट देती है। खेतो में धान की फसल को हेलिकॉप्टर की मदद से बोते है। गाजर, आलू, मूली की फसल को मशीन जमीन से निकाल देती है। फसल की छटनी भी मशीन कर देती है।

2. शिक्षा के क्षेत्र में योगदान Contribution to Education

विज्ञान और तकनीकी का इस्तेमाल अब शिक्षा के क्षेत्र में होने लगा है। अब स्मार्ट क्लासेस से बच्चो को पढ़ाया जाता है। लाइव विडियो, डाइग्राम और फोटो दिखाकर पढ़ाया जाता है। अब कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से विद्दार्थी किसी भी प्रश्न का जवाब कुछ सेकंड में ढूढ़ लेते है।

अब घर बैठे इंटरनेट की सुविधा द्वारा ट्यूटर, टीचर मिल जाता है जो आपको लाइव, ऑनलाइन पढ़ाता है। आपको कही जाने की जरूरत भी नही है। यू ट्यूब जैसे पोर्टल पर आप किसी भी विषय की पढ़ाई कर सकते है।

3. यातायात के क्षेत्र में योगदान Contribution to the area of traffic

आज के समय में विज्ञान और तकनीकी की सहायता से यातायात बहुत सरल और आसान हो गया है। पहले किसी स्थान पर जाने में हमे कई कई दिन लग जाते थे। पर अब तेज रफ्तार ट्रेने चल गयी है जो दूर दराज के स्थानों पर कुछ ही घंटो में पहुँचा देती है।

अब “बुलेट ट्रेन” बहुत ही प्रचलित हो गयी है। बुलेट ट्रेन चीन, जर्मनी, फ़्रांस, जापान, ताईवान, और दूसरे यूरोपीय देशो में चलती है। इसकी गलती 300 किमी/ घंटा से भी अधिक होती है।

इसकी मदद से अधिक दूरी पर स्तिथ स्थान पर बहुत कम समय में पहुँचा जा सकता है। अब भारत में भी “बुलेट ट्रेन” चलने की योजना है। यह सेवा महंगी होती है। आज जेट जहाजो की मदद से दुनिया के किसी भी भाग में कुछ ही घंटो में जा सकते है। भारत से अमेरिका जाने के लिए अब सिर्फ 15 घंटो लगते है।

4. चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान Contribution to the field of medicine

वर्तमान में विज्ञान और तकनीकी ने बहुत तरक्की कर ली है। पहले जिन रोगों से हजारो लोग हर साल मर जाते है आज उनका इलाज सम्भव हो गया है। आधुनिक तकनीकी की मदद से कैंसर, अल्जाइमर, पार्किसन, एड्स, मधुमेह (डाईबिटीज), दिल के रोग, जैसे रोगों का इलाज सम्भव हो गया है।

अब सीटी स्कैन, ऍमआरआई (MRI), रेडियेशन, कीमोथेरेपी, नई तरह की एक्सरे मशीन से इलाज होने लगा है। आजकल तो कई प्रकार की जटिल सर्जरी कम्प्यूटर और रोबोट्स की मदद से होने लगी है। आधुनिक तकनीकी की मदद से किडनी, आँखे, दिल जैसा कोई भी रंग प्रत्यारोपित किया जा सकता है। कृत्रिम ह्रदय का अब इस्तेमाल होने लगा लगा है।

5. खेल के क्षेत्र में योगदान Contribution to the field of sports

पहले के जमाने में खेलो मे किसी भी विज्ञान और तकनीकी का इस्तेमाल नही होता था पर अब समय बदल चुका है। आजकल बच्चा बच्चा कंप्यूटर पर विडियो गेम्स खेलता है। अब फ़ुटबाल, तैराकी, क्रिकेट, ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे खेलो का सीधा प्रसारण टीवी पर किया जाता है।

अब क्रिकेट में स्कोर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखाया जाता है। स्टम्प में कैमेरो का प्रयोग होने लगा है। अब सभी खेल तकनीक की मदद से खेले जाते है। हर खेल की विडियोग्राफी की जाती है। 3D इमेज का इस्तेमाल किया जाता है।

6. डाक सेवा में तकनीक का योगदान Contribution in postal service

अब हवाई जहाजों से डाक भेजी जाती है जिसकी मदद से बहुत कम समय में हम दूर बैठे व्यक्ति को डाक भेज सकते है। अब इंटरनेट पर ऑनलाइन शौपिंग करने का चलन बहुत बढ़ गया है। घर में बैठे-बैठे कम्प्यूटर और इंटरनेट की मदद से हम अपनी मनपसंद किताबो, दवाइयों, गहनों, बिंदी, काजल, क्रीम, तेल, साबुन जैसी सभी वस्तुओं को खरीद सकते है।

अब बाजार जाने की जरूरत खत्म हो गयी है। हम अपनी मनपसंद सब्जियाँ भी इंटरनेट से खरीद सकते है। फ्लिप्कार्ट, अमेजन जैसी कम्पनियां ऑनलाइन खरीददारी की सुविधा देती है।

7. रोजमर्रा के जीवन में आधुनिक तकनीक का योगदान Contribution of modern technology in everyday life

आज फेसबुक, वाट्सअप, यूट्यूब, ट्विटर, इन्स्टाग्राम की सहायता से किसी को भी अपना दोस्त बना सकते है। दोस्त बनाना अब बहुत आसान हो गया है। फेसबुक की मदद से अनेक गुमशुदा लोग जो अपने परिवार से बिछुड़ गये थे, फिर से मिल गये है। आधुनिक तकनीक ने हमारे जीवन को सरल बना दिया है। अब गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर चलाकर तापमान को संतुलित किया जा सकता है।

सर्दी में गर्मी का और गर्मी में सर्दी का मजा लिया जा सकता है। वाशिंग मशीन ही अब हमारे गंदे कपड़ों को साफ़ कर देती है। ओवन ही हमारा खाना पका देता है। मिक्सर रसोई में मसाले पीस देते है। मोबाइल मे ही अब अख़बार पढ़ सकते है। पैसो का भुकतान अब ऐटीएम  कार्ड, डेबिट, क्रेडिट कार्ड से कर सकते है। अब जेब में पैसा लेकर चलने की जरूरत खत्म हो गयी है।

8. संचार के क्षेत्र में योगदान Contribution to the field of communication

आज आधुनिक विज्ञान और तकनीकी की सहायता से मनुष्य ने संचार में बहुत विकास कर लिया है। अंतरिक्ष में अनेक उपग्रह 24 घंटे भ्रमण करते रहते है जो हमे हर तरह की सूचनाये देते रहते है। आज हम मौसम की जानकारी पहले की कर लेते है।

कहाँ पर बारिश होगी, कहाँ पर तूफ़ान आयेगा, कहाँ सुनामी आयेगी हम उपग्रह की मदद से पहले ही जान जाते है। भारत ने अंतरिक्ष में 108 उपग्रह छोड़े है। अब कही भी हम फोन कर सकते है। विडियो कालिंग कर सकते है।

9. मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान Contribution to the field of entertainment

आज नई विज्ञान और तकनीकी का इस्तेमाल फिल्मे और टीवी सीरीयल बनाने के लिए किया जाता है। अब देश में 3D सिनेमाघर बन गये है जिसमे त्री आयामी तकनीकी से फिल्मे दिखाई जाती है। अब घर में हम विभिन्न प्रकार के खेल अपने टीवी, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन पर खेल सकते है।

लूडो, कैरम से लेकर शतरंग तक अब कंप्यूटर, मोबाइल फोन में खेल सकते है। इस तरह से मनोरंजन का क्षेत्र अब काफी विस्तृत हो गया है। अब जगह जगह नये माल्स बन गये है जिसमे आधुनिक तकनीकी वाले थीम पार्क, सर्कस, झूले होते है। वाटर पार्क में जाकर लोग मनोरंजन कर सकते है।

10. बिजली उप्तादन में योगदान Contribution to electricity utility

इस युग में विज्ञान और तकनीकी की मदद से नये-नये बिजली संयंत्र लगाये जा रहे है। सोलर एनर्जी, परमाणु ऊर्जा, जल- विद्दुत ऊर्जा, बायोगैस ऊर्जा से जादा से जादा बिजली बनाई जा रही है। अब हमारे देश के गाँव गाँव में बिजली पहुँच गयी है। लोगो के जीवन का स्तर सुधरा है।

11. खनिज पदार्थ और पेट्रोलियम की खोज में योगदान Contribution in the search of minerals and petroleum

नई तकनीकी के दम पर हम पता लेते है की कहाँ पर कोयला, पेट्रोल, सोना, चाँदी, लोहा जैसी धातुये है। व्यापार का क्षेत्र अब बहुत बढ़ गया है। फैक्ट्री, कारखानों में मजदूरों का काम सरल हो गया है।

खतरनाक कार्यो को अब मशीने करती है जिससे मजदूरों के जान-माल का संकट खत्म हो गया है। औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई है। नई नई मशीन आने से वस्तुओ का मूल्य कम हो गया है। महंगाई कम हुई है।

निष्कर्ष Conclusion (Science and Technology in Hindi)

आज के लेख में हमने आपको विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से बताया है। हर चीज के 2 पहलू होते है। उसी तरह तकनीकी का दूसरा पहलू भी है। आज इसने हमे बहुत आरामतलब बना दिया है। अब कोई भी श्रम नही करना चाहता है।

सभी जगह हम मोटर, गाड़ियों से जाना पसंद करते है। लोग सीढ़ियों के स्थान पर लिफ्ट का प्रयोग करते है। इस वजह से मनुष्य अनेक रोगों का शिकार होने लगा है। अब शहरो में लोग आरामदायक जीवन जीने से मोटापा, मधुमेह, दिल के रोगों का शिकार हो रहे है।

बच्चो को टीवी, सिनेमा, सोशल मिडिया की लत लग चुकी है। वो पढ़ाई से जी चुराने लगे है। आज विज्ञान की मदद से नये नये हथियार, बंदूके बनने लगे है जिनके इस्तेमाल से रोज हजारो लोगो की जान चली जाती है।

मनुष्य ने परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, मिसाइल जैसे हथियार बना लिए है जिससे पूरी दुनिया खत्म हो सकती है। इसलिए हमे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सकारात्मक दिशा में करना चाहिये। हमे आधुनिक तकनीकी को अभिशाप नही वरदान बनाने का प्रयास करना चाहिये। आशा करते हैं विज्ञान और तकनीकी पर यह निबंध (Essay on Science and Technology in Hindi) अच्छा लगा होगा।

7 thoughts on “विज्ञान और तकनीकी पर निबंध Essay on Science and Technology in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.